Tuesday, May 07, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा135 वर्ष पुराना है आनी मेले का इतिहास सांगरी रियासत के तत्कालीन राजा हीरा सिंह की याद दिलाता यह मेलाबिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्रीमंगलवार को सी.एम सुखविंदर सुक्खू का आनी में होगा भव्य स्वागतरतन चंद निर्झर ने चयनित 26 पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं को किया जागरूक  राजीव बिंदल जी और सुरेश कश्यप जी स्पीच भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यपबंधना कुमारी और अजय ठाकुर ने जीती डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता 
-
हिमाचल

जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री 

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | April 26, 2024 07:11 PM

 

 
 
जयराम ठाकुर सत्ता में रहते पांच साल सोए रहे और पेपर बिकते गए, भाजपा ने हिमाचल में कई लोकतंत्र की हत्या
 
राजगढ़ (सिरमौर)
 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सिरमौर जिला के राजगढ़ में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी के लिए पहली जनसभा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को बख्शना नहीं है। जनक्रांति के रूप में 1 जून को भाजपा के खिलाफ बटन दबाएं। चारों लोकसभा व छह विधानसभा की सीटें कांग्रेस की झोली में डालें ताकि भाजपा की खरीद फरोख्त की राजनीति के खिलाफ पूरे देश में कड़ा संदेश जाए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को अब सत्ता की बहुत भूख सता रही है, मुख्यमंत्री रहते वह पांच साल सोए रहे और पेपर बिकते गए। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म होने से जनता ही बचा सकती है। वोट से चुनी सरकार को नोटों के दम पर गिराने की साजिश रचने से बड़ी लोकतंत्र की हत्या और नहीं हो सकती। 75 साल में अगर लोकतंत्र जिंदा है तो कांग्रेस की नीतियों के कारण है। अगर आज एक चाय बेचने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री है तो यह कांग्रेस की नीतियों से संभव हुआ है। 
ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि पच्छाद क्षेत्र की जनता का साथ मांगने आया हूं, जब जनबल और भगवान साथ हैं तो फिर भाजपा की सरकार गिराने की साज़िशों से घबराने वाला नहीं हूं। महाराष्ट्र और कर्नाटक में पैसे के दम पर सरकार गिराने की भाजपा की साजिश सफल हो गई, लेकिन हिमाचल में इनकी कोशिश सिरे नहीं चढ़ी। भविष्य में इन्हें वोट के जरिये ऐसा सबक सिखाएं कि पूरे देश में हिमाचल मिसाल बने। जनता कोई भी क्रांति ला सकती है, इसलिए इस बार वोट की क्रांति लाएं और 1 जून को उसका अंत करें। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी ईमानदार व साफ छवि के हैं। इनके पिता छह बार सांसद रहे, कोई उनका ईमान खरीद नहीं सका। विनोद को संसद में पहुंचाएं ताकि वह आपकी आवाज बुलंद कर सकें। आपके वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप ने क्षेत्र का विकास नहीं करवाया, आपदा में विशेष राहत पैकेज लाने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाए। भाजपा के तीनों सांसदों ने आपदा में सरकार का साथ नहीं दिया न ही प्रधानमंत्री को उत्तराखंड व गुजरात के भुज की तर्ज पर विशेष राहत पैकेज के लिए एक चिट्ठी लिख सके।
मुख्यमंत्री ने युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व बीते विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का दामन थामने वाले मनीष ठाकुर को फूलमाला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि उनके पिता केडी सुल्तानपुरी ने छह बार सांसद बनकर शिमला संसदीय क्षेत्र की सेवा की है। यह जनता के आशीर्वाद से संभव हुआ। वह भी संसद में इस क्षेत्र की आवाज बनना चाहते हैं, उन्हें आपका आशीर्वाद चाहिए। मैं आपका दामाद भी हूं, इसलिए अवश्य सहयोग करें।
जनसभा में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक अजय सोलंकी, पूर्व स्पीकर गंगू राम मुसाफिर, पच्छाद से पूर्व प्रत्याशी दयाल प्यारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद परमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इत्यादि मौजूद रहे। 
 
पटका पहनते वक्त उतरा था बिकाऊ विधायकों का चेहरा
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमान बेचने वाले छह पूर्व विधायकों का चेहरा भाजपा का पटका पहनते समय उतरा हुआ था। जमीर बेचने की शिकन उनके चेहरों पर थी। एक बिकाऊ विधायक तो ऐसे हैं, उनके बिकने से दो दिन पहले मैंने लाहौल विधानसभा क्षेत्र के केलांग से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के 1500 रुपये महिलाओं को देने की शुरूआत की। तब तो वह मेरे बड़े कसीदे पढ़ रहे थे। हमारी सरकार चुनाव देखकर राजनीति नहीं करती। हमने तिब्बत की सीमा से सटे लाहौल से इसलिए 1500 रुपये की योजना की शुरूआत की ताकि वहां के निवासियों को लगे कि वे देश का अभिन्न अंग हैं।।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री मुख्य सचिव ने की लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों की समीक्षा 135 वर्ष पुराना है आनी मेले का इतिहास सांगरी रियासत के तत्कालीन राजा हीरा सिंह की याद दिलाता यह मेला बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री मंगलवार को सी.एम सुखविंदर सुक्खू का आनी में होगा भव्य स्वागत रतन चंद निर्झर ने चयनित 26 पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं को किया जागरूक   राजीव बिंदल जी और सुरेश कश्यप जी स्पीच भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में गरजे राजीव बिंदल और सुरेश कश्यप बंधना कुमारी और अजय ठाकुर ने जीती डेमोक्रेसी क्विज प्रतियोगिता  जयराम ठाकुर फ्लॉप डायरेक्टर, मंडी में फिर होंगे फ्लॉप : शगुन दत्त शर्मा सिंथेटिक खेल मैदान अणु में होगी जिला ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता : पंकज
-
-
Total Visitor : 1,64,95,270
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy